चमोली खबर : समाज कल्याण विभाग द्वारा पोखरी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 616 से अधिक लोगों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ


कर्णप्रयाग: स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत नारी को स्वस्थ बनाकर परिवार और समाज को सशक्त करने के उद्देश्य से सोमवार को चमोली जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें पोखरी ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्र के गांवों से पहुंचे 616 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। 

विकासखंड पोखरी में महिलाओं एवं दिव्यांग जनों हेतु आयोजित मल्टी स्पेशिलिटी निःशुल्क स्वास्थ शिविर का विधिवत रूप से जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह राणा, महिला आयोग सदस्य श्रीमती वात्सलला सती, निदेशक स्वास्थ्य गढ़वाल डॉ सीपी त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक गुप्ता जिला समाज कल्याण अधिकारी  धनंजय लिंगवाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वैष्णव कृष्णा ने विधिवत रूप से शुभारंभ किया। 

स्वास्थ्य शिविर में कुल 95 शल्य रोग, 71 अस्थि रोग, 26 नाक कान गला, 38 नेत्र रोग,  27 दंत रोग,  85 फिजिशियन एवं, 21स्त्री रोग एवं गैर संचारी रोगो का स्क्रीनिंग किया गया। 10 लोगो का ई0सी0 जी0, 55 एक्स-रे, 63 रक्त जांच के साथ ही किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 18 बालको एवं 19 बालिकाओं को स्वास्थ्य परामर्श, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 2 लाभार्थियों को नि:शुल्क निकोटेक्स एवं 20 लाभार्थियों को तंबाकू छोड़ने का परामर्श दिया गया, 55 लोगों का टीवी की जांच एवं  दो लोगों को  नि:क्षय मित्र पहल से पंजीकरण किया  गया। 

मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 15 लाभार्थियों को मानसिक रोगों से बचाव हेतु सलाह, स्वास्थ्य शिविर मे 11लाभार्थियों को विकलांग प्रमाण पत्र वितरित किया गया। 12 लोगों का आयुष्मान कार्ड एवं 16 आभा कार्ड  बनाए गए।    

विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा पंजीकृत लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरित की गई। 

शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ निर्मल प्रसाद, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ अंकित भट्ट, फिजिशियन डॉ सत्येंद्र कंडारी,  ईएनटी सर्जन डॉ इंदिरा आर्य, सर्जन डॉ कुश ऐरन, महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ रिचा सेमवाल, एनसीडी चिकित्सक डॉ ज्योति कंडारी, डेंटल सर्जन डॉ मोनिका चौधरी,एन सीडी चिकित्सक डॉ ज्योति कंडारी,  चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रियम गुप्ता,  डॉ हिमांशु एवं डॉ बृज, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ दीपा चौधरी, आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ मनीष खंडूरी,  जिला स्वास्थ्य  संचार अधिकारी उदय सिंह रावत, इवोल्यूशन ऑफिसर मानसिक रोग राजवीर कुंवर, जिला गुणवत्ता सलाहकार  खेम सिंह रावत, किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता रेखा एवं  विक्रम सिंह रावत, तंबाकू परामर्शदाता  प्रवीण बहुगुणा, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक राहुल बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *