रुद्रप्रयाग : गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन पर पहाड़ी से बोल्डर गिरने से 2 लोगों की मौके पर मौत जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल




रुद्रप्रयाग :
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। आना जाना खतरे से खाली नहीं है। पहाड़ों से रुकरुक कर गिर रहे बोल्डर और मलबा सड़क मार्ग पर आ रहा है जिससे हादसे हो रहे हैं। वाहनों को अपनी जान जोखिम में डालकर गंतव्य तक जाना पड़ रहा है। 

भारी बारिश के कारण सोमवार को जनपद रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड हाईवे पर मुनकटिया में वाहन के ऊपर पहाड़ी से गिरे भारी बोल्डर से दो लोगों की जान चली गई है। 

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर जा रहा एक यात्री वाहन मुनकटिया भूस्खलन ज़ोन में चट्टान गिरने की चपेट में आ गया। वाहन में पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर आ गिरा जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं । वाहन में  कुल 11 सवारियां मौजूद थीं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को तत्काल सोनप्रयाग अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से दो घायलों को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मृतकों की पहचान 




1. रीता (30 वर्ष) पत्नी उदय सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी

2. चंद्र सिंह (50 वर्ष) पुत्र कलम सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी

घटना में घायल हुए व्यक्ति 

1. नवीन सिंह रावत (35 वर्ष) पुत्र जयेंद्र सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी

2. ममता (29 वर्ष) पत्नी चैन सिंह पवार, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी

3. प्रतिभा (25 वर्ष) पुत्री गिरवर सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी

मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट 

मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिलों में सोमवार को भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट और प्रदेश के शेष जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदेशभर के स्कूलों में सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है। 

प्रशासन ने लोगों को किया अगाह 

प्रशासन लगातार जनता को आगाह कर रहा है कि प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है ऐसे में जबतक अति आवश्यक न हो यात्रा न करें। 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *