ज्योतिर्मठ :  भालू के हमले से पति की मौत पत्नी गंभीर घायल एम्स ऋषिकेश रेफर




(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
गोपेश्वर
: उत्तराखंड में जंगली जानवरों के हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। कभी गुलदार तो कभी भालू आतंक लोगों में व्याप्त है। हालिया मामला चमोली जिले के ज्योर्तिमठ विकासखंड से सामने आ रहा हैं। यहां डुमक गांव में भालू ने पति पत्नी पर  जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पति की मौके पर मौत हो गई है जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश के लिए भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार ज्योतिर्मठ विकासखंड के डुमक गांव के सुंदर सिंह अपनी पत्नी लीला देवी के साथ जंगल में मवेशियों के लिए चारा लेने गए थे। इसी दौरान वहां घात लगाए भालू ने उनपर अचानक से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में सुंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि उनकी पत्नी लीला देवी गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें  एयर एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश  भेजा गया है। 

भालू के हमले से ग्रामीण दहशत में हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में इससे पहले भी भालू लोगों पर हमला कर चुका हैं। यहां अक्सर भालू खुलेआम घूमते दिखाई दे जाते हैं जिससे आना जाना व मवेशियों के लिए चारा लाना मतलव जान पर खेलकर जाना होता है। इस बावत प्रशासन को कई बार अवगत करा चुके हैं किंतु कोई ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिली। 


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *