अंकिता भंडारी हत्याकांड की सी बी आई जांच तथा इसमें लिप्त अपराधियों को सजा की मांग को लेकर दिल्ली में धरना

अंकिता हत्याकांड केस : उत्तराखंड में बेटी अंकिता की हत्या को करीब दो साल होने को है लेकिन उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिला है। उनके केस में लिप्त वीआईपी के नाम का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। अभी हाल ही में एक महिला ने साइकिल मीडिया पर वीडियो डालकर एक वीआईपी का नाम उजागर किया है लेकिन सरकार की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं जिससे प्रदेश की जनता में आक्रोश है और वे उसको लेकर सीबीआई की मांग कर रहे हैं। भूकानून संयुक्त संघर्ष समिति भी इस मामले को लेकर काफी गंभीर है और वे बेटी अंकिता को न्याय दिलाने की लिए पूरा जोर लगा रही है। 

 भूकानून संयुक्त संघर्ष समिति ने अंकिता हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने और इस कांड में लिप्त अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग को लेकर रविवार 4 जनवरी 2026 को जंतर मंतर पर  एक विशाल धरने का आयोजन करने का फैसला किया है। इस धरने के उपरांत प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा।

समिति ने दिल्ली एनसीआर के लोगों से आग्रह है किया है कि वो बेटी अंकिता को न्याय दिलाने के लिए धरने में सम्मिलित हो अपनी भागीदारी निभाएं ताकि इस जघन्य कांड और इसके लिए जिम्मेदार राजनीतिज्ञों और अन्य अपराधियों को जल्द से जल्द कठोरतम सजा दिलाई जा सके । 

धरना  कृपया अपने एक संवाददाता और फोटोग्राफर को इस कार्यक्रम की कवरेज हेतु शाम 3 बजे से 5 बजे तक धरना स्थल पर भेजने का कष्ट करें ताकि इस जघन्य कांड और इसके लिए जिम्मेदार राजनीतिज्ञों और अन्य अपराधियों को जल्द से जल्द कठोरतम सजा दिलाई जा सके 

धन्यवाद

निवेदक

भू कानून संयुक्त संघर्ष समिति 

मोबाइल नंबर:9818342205

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *