देहरादून : अंकिता भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर 26 फरवरी को मौन मार्च का आह्वान


देहरादून : अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच की मंगलवार को  देहरादून स्थित शहीद स्थल में आयोजित अहम बैठक में सर्वसम्मति से 26 फरवरी को मौन मार्च का निर्णय लिया गया है। साथ ही यह भी तय किया गया है कि गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र के दौरान जोरदार प्रदर्शन कर जनभावनाओं को बुलंद किया जाए ।

अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने समस्त जनता से अपील की है कि अंकिता भंडारी के दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए  उनकी आवाज बनें और 26 फरवरी को सुबह 11:00 बजे गांधी पार्क पहुंचे। दोपहर 12:00 बजे यहां से राजभवन तक मौन मार्च निकाला जाएगा। जिसके बाद महामहिम राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा ।

मुख्य मांगें 

  • अंकिता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में हो।
  • कथित VIP दुष्यंत कुमार गौतम और अजय कुमार के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए।
  • सबूत मिटाने और दोषियों को बचाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *