चमोली खबर :  आदिबद्री में मरीज को ले जा रही 108 एंबुलेंस सड़क पर पलटी


कर्णप्रयाग : आज सुबह मरीज को ले जा रही एक 108 आपातकालीन एंबुलेंस आदिबद्री-रंडोली के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में एंबुलेंस में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। हादसे के जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। 

जानकारी के अनुसार एक 108 आपातकालीन एंबुलेंस गैरसैंण से एक गंभीर मरीज को उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर ले जा रही थी। तभी आदिबद्री-रंडोली के समीप पहुंचते ही एंबुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। लेकिन राहत की बात यह है कि कोई जनहानि नहीं हुई है। एंबुलेंस में सवार चालक, तकनीशियन और मरीज तीनों सुरक्षित हैं। 

हादसे की सूचना मिलते ही आदिबद्री पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद मरीज को तुरंत दूसरी एंबुलेंस से श्रीनगर के लिए रवाना किया गया।

हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, प्राथमिक तौर पर तकनीकी खराबी या मोड पर नियंत्रण खोने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *