गौचर जीआईसी में बैडमिंटन का रोमांच, मुख्य अतिथि टीका प्रसाद मैखुरी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मानबैडमिंटन प्रतियोगिता: गौचर जीआईसी में बैडमिंटन का रोमांच, मुख्य अतिथि टीका प्रसाद मैखुरी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान

बैडमिंटन प्रतियोगिता: गौचर जीआईसी में बैडमिंटन का रोमांच, मुख्य अतिथि टीका प्रसाद मैखुरी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गौचर (चमोली) : राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) गौचर में ‘शटल डॉट एवं शटल कॉक’ के तत्वाधान में आयोजित भव्य बैडमिंटन प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं मुख्य अतिथि टीका प्रसाद मैखुरी ने शिरकत कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पहुँचने पर आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और मोमेंटो के साथ भव्य स्वागत और अभिनंदन किया ।

मुख्य अतिथि श्री टीका प्रसाद मैखुरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए इस शानदार खेल आयोजन के लिए पूरी प्रबंधकीय टीम को हृदय की गहराइयों से धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के ग्रामीण व कस्बाई खेल आयोजन स्थानीय खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें एक बेहतर मंच प्रदान करने में मील का पत्थर साबित होते हैं। खेल युवाओं में टीम भावना और अनुशासन की सीख देते हैं।

इस गरिमामयी अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री जयबीर सिंह नेगी, जीआईसी गौचर के प्रधानाचार्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री बद्री नेगी और गौ आयोग के सदस्य श्री अनिल नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले संयोजक श्री अजय किशोर भण्डारी, आयोजन समिति के सचिव श्री शुभम मैखुरी, श्री सुभाष सती, श्री प्रकाश चौधरी, श्री त्रिभुवन भण्डारी, श्री बीरेन्द्र कठैत, श्रीमती नीतू सूद और श्री मनोज धपलाल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर इसकी शोभा बढ़ाई।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच बेहद रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिनका दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया।

उत्तराखंड में आप किस जिले से हैं….. आप अपने गांव, ब्लॉक और जिले की खबरें दिव्य पहाड़ में छपवाने के लिए संपर्क करें 9354694446