उत्तराखंड कला, रंगमंच, संस्कृति और फिल्मों के लिए समर्पित कार्यक्रम एक मुलाकात शो के 50 एपिसोड हुए पूरे
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!द्वारिका चमोली/दिव्य पहाड़ : दिल्ली एनसीआर में मीडिया के माध्यम से उत्तराखंड की कला,संस्कृति,रंगमंच और फिल्मों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों के लिए पिछले 7 वर्षों से निरंतर कार्य कर रहे उत्तराखंड के वरिष्ट पत्रकार दीप सिलोड़ी ने उत्तराखंड के कलाकारों के जीवन चरित्र और प्रतिभा को एक मुलाकात शो के जरिये समाज के सामने लाने का साहसिक प्रयास किया है। अब तक इसके 50 एपिशोड पूरे हो गए है।
आंचल पत्रिका न्यूज के माध्यम से एक मुलाकात शो का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम करने का मकसद यह है कि कलाकारों के हुनर, प्रतिभा और कला को समाज के सभी तबकों तक पहुंचाना एवं जो कलाकार गुमनामी में चले गए हैं उनको सोशल मीडिया के द्वारा मंच देना।
जनता को कलाकारों के जीवन संघर्ष से परिचित कराना
पत्रकार दीप सिलोड़ी की ये सोच थी कि जो कलाकार मेहनत और संघर्ष कर रहा है लेकिन इसके बावजूद उसकी कला और हुनर से लोग वाकिफ नहीं है। इसी सोच को उन्होंने धरातल पर लाने के लिए एक मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में वे उत्तराखंड के कलाकारों की प्रतिभा, हुनर एवं उनके जीवन सफर के संघर्षों के साथ-साथ रील व रियल जीवन के उतार चढ़ावों की उनकी कहानी को जनजन को दिखा रहे हैं ताकि जनता को भी मालूम चले कि जिनको वह अपना आइडल मानते है उन्होंने यहाँ तक पहुंचने में कितनी मेहनत और संघर्ष किया है।
पत्रकार दीप सिलोड़ी ने कलाकारों के हित के लिए जो सफर शुरू किया था उसमें सफलतापूर्वक आगे बढ़ते हुए 50 एपिसोड पूरे कर चुके हैं। उन्होंने अपनी एक मुलाकात शो की हाफ सेंचुरी वरिष्ठ कलाकार,प्रड्यूसर और निर्देशक शिव नारायण रावत के साथ पूरा किया।
नारायणबगड़ पिंडर घाटी से है दीप सिलोड़ी का संबंध
आपको बताते चलें कि पत्रकार दीप सिलोड़ी मूलतः उत्तराखंड के जनपद चमोली के विकासखंड नारायणबगड़ के सिलोड़ी गांव से हैं। कार्यक्षेत्र दिल्ली में होने के कारण वे वर्तमान में परिवार के साथ दिल्ली में रहते है। उन्होंने पत्रकारिता में मास कम्युनिकेशन एवं जर्लिजिम का पीजी डिप्लोमा किया है साथ ही एम ए पॉलिटिकल साइंस से किया है जिस कारण शुरू से ही उनकी रूचि राजनीति एवं सामाजिक कार्यों में अधिक रही है। यही कारण हैं की उन्होंने पत्रकारिता में राजनीति एवं सामाजिक मुद्दों को चुना । वर्तमान समय में वह समाचार प्लस, P24 न्यूज और हिमालनयन न्यूज के साथ जुड़कर अपने पत्रकारिता धर्म को निभा रहे हैं।
अब तक ये कलाकार आ चुके हैं एक मुलाकात शो में
आँचल प्रभात पत्रिका यूट्यूब चैनल के माध्यम से वे इस कार्यक्रम को सुचारु रूप से आगे बढ़ा रहे हैं। अब तक एक मुलाकात शो में उन्होंने जिन हस्तियों से मुलाकातें की है उनमें प्रमुख है लोकगायिका मंगला रावत, लोकगायक जगदीश बकरोला, सुनीता बेलवाल, शिव दत्त पंत, सतेंद्र फ्रेंडियाल, आशा नेगी, राकेश गुस्साई, जनार्दन नौटियाल, रज्जु बिष्ट, गोपाल रावत गबरू, शगुन उनियाल एवं फकीरा चंद चिनियाल, सुषमा जोशी, सचिन चौहान, ध्यांतरी नैथानी, अजय सिंह बिष्ट, गंगा ठाकुर, शिबू रावत, सतेंद्र भाई सुरु, विनोद रावत, मदन डुकलान, भोपाल राजा, कुसुम बिष्ट, ब्रिज मोहन वेदवाल, राहुल जुयाल, राहुल भट्ट के साथ ही रामलीला के प्रमुख कलाकारों में विलोचन प्रसाद, भरत राम मालकोटि, विनोद रावत, गणेश गोदियाल, चमोला के कलाकार,ओर वाद्ययंत्रों में अलग पहचान बनाने वाले प्रकाश आर्य ग्रुप, मां धारी देवी ग्रुप, रमेश नयाल, नरोत्तम दास ग्रुप, डोर थाली में धनी राम के साथ संगीत जगत से वीरेंद्र सिंह राही नेगी, नरेंद्र अजनबी, महेश गंधर्व और सामाजिक लोगो में वीरेंद्र कांडपाल, प्रताप सिंह साही, बिहारी लाल जालंधरी, रोशनी चमोली, विजय लक्ष्मी शर्मा, गौ कथा वाचक गोपाल मणि जी महाराज, किशोर भट्ट एवं उत्तराखंड जागरण मंच आया नगर व उत्तराखंड पर्वतीय समाज जनकल्याण महासंघ देवली की समस्त कार्यकारणी के साथ भी एक मुलाकात शो हो चुका है।
एक मुलाकात शो के सभी 50 एपिसोड यूट्यूब पर
आप अपने चाहते कलाकारों के बारे में जानना चाहते हैं तो आज ही यूट्यूब पर दीप सिलोड़ी या आँचल पत्रिका न्यूज सर्च करके सभी एपिसोड देख सकते है। हम कह सकते है कि पत्रकार दीप सिलोड़ी ने कलाकारों की जीवन डाक्यूमेंट्री बनाकर उत्तराखंड की संस्कृति को संरक्षित करने का बड़ा प्रयास किया है। अब हमारी आने वाली पीढ़ियां भी अपने कलाकारों और अपनी लोक संस्कृति से वर्षों वर्षों तक परिचित हो सकेगी।
पत्रकार दीप सिलोड़ी ने जताया आभार
पत्रकार दीप सिलोड़ी ने अपने सभी शुभचिंतकों, समर्थकों और कला, संस्कृति, फिल्मों से जुड़े कलाकारों का आभार जताते हुए कहा कि आपके सहयोग से ही आज एक मुलाकात के पूरे 50 एपिसोड पूरे हो पाए हैं। एक मुलाकात शो को समाज ओर कलाकारों का जो प्यार सहयोग मिल रहा है, उसे देखते हुए मैं उम्मीद करता हूँ कि हमारी टीम इसके पूरे 100 एपिसोड अवश्य पूरे करेगी।
अंत में उन्होंने अपनी पूरी टीम सदस्यों गोविंद कोहली, मनोज कोठारी और द्वारिका प्रसाद का भी धन्यवाद किया जिनके अथक प्रयासों से यह कार्य हो सका। दिल्ली एनसीआर में आज उत्तराखंड मीडिया या दक्षिणी दिल्ली में मीडिया की कोई भी बात होती है उसमें पत्रकार दीप सिलोड़ी का नाम सर्वप्रिय रहता है क्योंकि आज उन्होंने अपना पत्रकारिता में कड़ी मेहनत ओर लगन के साथ ईमानदारी के बीच एक मुकाम बनाया है।
उत्तराखंड संस्कृति के लिए समाज के मुद्दों के लिए पत्रकार दीप सिलोड़ी मीडिया के माध्यम से सदैव कार्य करते रहेंगे यही उम्मीद के साथ उनको बहुत बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई और एक मुलाकात शो के आगामी एपिसोड़ों के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।
उत्तराखंड में आप किस जिले से हैं….. आप अपने गांव, ब्लॉक और जिले की खबरें दिव्य पहाड़ में छपवाने के लिए संपर्क करें 9354694446

