मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संभाली चारधाम यात्रा की कमान



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
CHARDHAM YATRA 2024 :
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने यात्रा से जुड़े जनपदों के जिलाधिकारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री  चारधाम यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए उत्तरकाशी के बड़कोट पहुंचे। 

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए और यात्रा को सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव के प्रचार को बीच में ही छोड़कर स्वयं मोर्चा संभाले हुए हैं। सीएम ने चारधाम यात्रा से जुड़े सभी विभागों के सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वे लगातार चारधाम यात्रा मार्गों पर अपने विभागों से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को देंखें और विभागों के उच्चाधिकारियों को भी मौके पर भेजें।



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
उन्होंने कहा कि यात्रा व्यवस्थाओं में सभी अधिकारी चारधाम यात्रा से जुड़े जनपदों के जिलाधिकारी और एसपी का पूरा सहयोग करें। यात्रा व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

यात्रियों को जिन स्थानों पर ठहराने की व्यवस्थाएं की गई हैं, उन स्थानों पर सभी मूलभूत सुविधाएं पेयजल, विद्युत, शौचालय, खानपान और बच्चों के लिए दूध और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के सीएम ने निर्देश दिए। कहा कि चारधाम पैदल मार्गों पर श्रद्धालुओं को पेयजल एवं अन्य सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हों। चारधाम यात्रा के दौरान भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत आवश्कतानुसार वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की जाए और श्रद्धालुओं को इन मार्गों के बारे में जानकारी भी दी जाए।

सीएम ने कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले समस्त श्रद्धालुगण अपना यात्रा रजिस्ट्रेशन एवं होटल बुकिंग इत्यादि होने के बाद ही यात्रा शुरू करें, इस पवित्र यात्रा में व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित बनाए रखने में आपका अमूल्य सहयोग अपेक्षित है। आपको एवं अन्य श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना ना करना पड़े। 


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *