गढ़वाल हितैषिणी सभा की महासमिति की बैठक में रखा गया वर्ष भर का लेखा जोखा बैठक के दौरान मंच से हुई अमर्यादित भाषा पर भड़के सदस्य

नई दिल्ली :  गढ़वाल हितैषिणी सभा दिल्ली की महासमिति बैठक रविवार 29 मार्च 2026 को गढ़वाल भवन पंचकुइया रोड में आयोजित की गई। जिसमें समिति के आजीवन सदस्यों ने प्रतिभाग किया। बैठक में सभा की वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा वर्ष 2025-2026 का अपना लेखा जोखा रखा गया जिसपर विस्तृत चर्चा के बाद उसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। 

मंच द्वारा अमर्यादित भाषा पर गरमाया माहौल 

चर्चा के दौरान जब पूर्व कार्यकारिणी के एक सम्मानित सदस्य ने कुछ जानने के लिए प्रश्न उठाया तो मंच द्वारा अमर्यादित भाषा का उपयोग कर उनको अपमानित किया गया। जिससे कुछ देर के लिए वहां माहौल गरमा गया। उपस्थित सदस्यों ने मंच की भाषा को खेदजनक बताते हुए एकमत से इसकी निंदा की तथा भविष्य में मंच से संवाद को मर्यादित, शालीन एवं सम्मानजनक बनाए रखने का आग्रह किया।

सभा के सदस्यों ने यह भी अपेक्षा व्यक्त की कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और संस्था की गरिमा एवं परंपराएं सदैव अक्षुण्ण बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *