बद्रीनाथ विधान सभा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के लिए खुशखबरी-सड़कों के विस्तार का हुआ शासनादेश 

गोपेश्वर:- पोखरी ब्लॉक व अन्य स्थानों के लोगों की लगातार मांग पर बद्रीनाथ के विधायक माननीय महेंद्र भट्ट के प्रयासों से आज सड़कों के विस्तार का शासनादेश पारित हो गया। इससे स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए काफी सुविधा होगी एवं उन्हें पोखरी, गोपेश्वर, चमोली जैसे बाजारों में आवजाही करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

जिन सड़कों के प्रथम चरण के आज शासनादेश हुए वो निम्नवत है।

1-जिलासु से हाई स्कूल सरणा मोटर मार्ग का विस्तार-1km24m लागत-15.88 लाख।

2-सेमी मासों मिसिंग मोटर मार्ग के ग्राम उत्तरों से जनजाति बस्ती तक विस्तार-2km/33m लागत-28.01लाख।

3-दशोली के मण्डल स्टेशन से मंडल गाँव तक मोटर मार्ग-1.50 km लागत-41.82 लाख।

4-पोखरी विशाल खाल आली मोटर मार्ग से बीणा तल्ला मोटर मार्ग  निर्माण-3 km लागत -26.40 लाख।

5-रुद्रप्रयाग पोखरी मोटर मार्ग से नोठा होते हुए रा0इ0कॉलेज थालाबैड होते हुए थोली थाला मोटर मार्ग का नवनिर्माण-5 km लागत-92.60 लाख।

6-जौरासी तोड़जी मोटर मार्ग से सलना डांडा मोटर मार्ग नवनिर्माण-5 km लागत-52.48 लाख।

7-रुद्रप्रयाग पोखरी मोटर मार्ग से पोगठा देवीसैड तक मोटर मार्ग नवनिर्माण-3 km लागत-55.66 लाख।

दशोली और जोशीमठ में प्रथम चरण की स्वीकृतियां पहले ही हो चुकी है और दोनों ब्लॉकों में द्वितीय चरण का शासनादेश भी यथा शीघ्र होने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *