Rear view of a person in handcuffs outdoors, symbolizing law enforcement and justice.

उत्तराखंड : चरस तस्करी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे शातिर तस्कर को चमोली पुलिस ने किया गिरफ्तार

कर्णप्रयाग : जनपद में नशे के नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने के लिए चमोली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। वर्ष 2025 के चरस तस्करी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे शातिर सप्लायर बलवीर सिंह उर्फ बल्ली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार द्वारा जनपद में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अभियान चलाया जा रहा है उसी के परिणाम स्वरुप पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है।
ये था मामला
कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने अजय सिंह पिमोली नाम के एक अभियुक्त को 03 अक्टूबर 2025 को 520 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया था। जो कि श्रीनगर में बीटेक का छात्र था और कॉलेज के छात्रों को नशे के जाल में धकेलने की साजिश रच रहा था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार चमोली भेज दिया था। पुलिस को जांच में पता चला कि शिक्षण संस्थानों में छात्रों तक नशा पहुँचाने में बलबीर सिंह की मुख्य भूमिका है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसपी चमोली के इस मामले में स्पष्ट निर्देश थे कि केवल नशे के साथ पकड़े गए व्यक्ति तक सीमित न रहकर, इस अवैध कारोबार की पूरी चेन और मुख्य स्रोत का पता लगाया जाए। पुलिस को इस केस से जुड़े अभियुक्तों के बीच हुए बैंक ट्रांजैक्शन और कॉल डिटेल खंगालने पर पता चला कि इस नेटवर्क का संचालन बलवीर सिंह कर रहा था। तब से ही आरोपी बलबीर सिंह लगातार फरार चल रहा था।

एक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 5 मई 2026 को घेस-देवाल मार्ग पर घेराबंदी कर अभियुक्त बलवीर सिंह उर्फ बल्ली (32 वर्ष) पुत्र बहादुर सिंह निवासी ग्राम हिमनी, पोस्ट घेस, थाना थराली, जिला चमोली से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
एसपी चमोली ने कहा नशे के कारोबारियों को बक्शा नहीं जायेगा
एसपी चमोली ने कहा कि जनपद में नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हमारी टीम साक्ष्यों और तकनीक के आधार पर हर उस व्यक्ति तक पहुँचेगी जो युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उप निरीक्षक मानवेंद्र सिंह गुसाँई चौकी प्रभारी गौचर
हेड कांस्टेबल प्रदीप बहुखण्डी, चौकी गौचर
कांस्टेबल संतोष सिंह, चौकी गौचर
हेड कांस्टेबल दिगंबर सिंह रावत, चौकी देवाल