मातृ दिवस पर मातृ शक्ति को पहाड़ की बेटी बंदना का बेशकीमती उपहार, एशियन कबड्डी लीग का महिला संस्कण लॉच

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुरुग्राम : मातृ दिवस के अवसर पर पहाड़ की बेटी बंदना जुयाल डोभाल ने देश और दुनिया की बेटियों का कबड्डी खेल से जुड़ने का आह्वान किया है।

गुरुग्राम में पांच सितारा होटल लीला में एशियन कबड्डी लीग महिला लॉच करते हुए एशियन कबड्डी लीग महिला की संस्थापक बंदना जुयाल डोभाल ने बताया कि महिला कबड्डी की प्रतियोगिताओं में एशियन कबड्डी लीग महिला के आगाज के साथ ही महिला कबड्डी की सीमित प्रतियोगिताओं में बढ़ोतरी होगी। जिससे कि महिला कबड्डी खिलाड़ियों का आर्थिक और सामाजिक विकास होगा।

बंदना ने बताया कि एशियन कबड्डी लीग महिला में देश-विदेश की टीमें शिरकत करेंगी। जिनमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, राजस्थान सहित कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की महिला कबड्डी खिलाड़ी शिरकत करेंगी। वहीं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों में आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अर्जंटीना, नोर्बे, केन्या, जर्मनी सहित साउथ ईस्ट एशिया के चार-पांच देश और मिडिल ईस्ट के तीन-चार देशों की महिला खिलाड़ी भी अपने-अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी।

इस अवसर पर लीग की सह-संस्थापक प्रीति श्रीवास्तव, चैयरमैन डॉक्टर प्रवीण शेट्टी और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सदस्य संदेश यादव भी मौजूद थे। चैयरमेन डॉक्टर प्रवीण रेड्डी ने एशियन कबड्डी लीग महिला की लॉचिंग को महिला कबड्डी के खेल के लिए अच्छी पहल बताते हुए कहा कि इससे कबड्डी के खेल में युवतियों की प्रोत्साहन मिलेगा। सह-संस्थापक प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी अगस्त महीने से लीग की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। वहीं नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सदस्य संदेश यादव ने भारत में कबड्डी खेल के एतिहासिक पहलू और भविष्य पर अपनी बात कही।