श्रीमती संगीता भट्ट बनी उत्तरांचल सांस्कृतिक भ्रातृ समिति के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षदिल्ली/एनसीआर : मातृ शक्ति के सम्मान एवं सशक्तिकरण की दिशा में उत्तरांचल सांस्कृतिक भ्रातृ समिति का बड़ा कदम, श्रीमती संगीता भट्ट बनी महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष

दिल्ली/एनसीआर : मातृ शक्ति के सम्मान एवं सशक्तिकरण की दिशा में उत्तरांचल सांस्कृतिक भ्रातृ समिति का बड़ा कदम, श्रीमती संगीता भट्ट बनी महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लोनी : रविवार उत्तरांचल सांस्कृतिक भ्रातृ समिति रामपार्क विस्तार, लोनी, गाजियाबाद (उ.प्र.) की जनरल बॉडी बैठक रविवार 31 मई को श्री जगत सिंह भण्डारी जी की अध्यक्षता में प्रचार सचिव श्री नीरज चौधरी जी के निवास एफ ब्लॉक में सम्पन्न हुई। बैठक में जनहित मुद्दों, समाज की एकता एवं संगठन को मजबूत बनाए रखने पर चर्चा की गई तथा समाज हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।


बैठक में सर्वसम्मति से श्रीमती संगीता भट्ट को उत्तरांचल सांस्कृतिक भ्रातृ समिति का महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनाया गया। समिति के अध्यक्ष श्री जयेंद्र नेगी ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समिति सदैव मातृ शक्ति के सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए कार्य करती रही है तथा श्रीमती संगीता भट्ट के नेतृत्व में मातृ शक्ति को और अधिक मजबूती मिलेगी।


अपने संबोधन में श्रीमती संगीता भट्ट ने समिति का आभार व्यक्त करते हुए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से दायित्व निभाने का विश्वास दिलाया।
बैठक में आर डब्ल्यू पंजीकृत एसोसिएशन इलायचीपुर के महासचिव श्री लवलेश गुप्ता एवं श्री सुनील चौहान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वहीं श्री महेंद्र सिंह गौसाई तथा श्री सुरेश तिवारी ने गढ़वाली गीत प्रस्तुत कर बैठक में सांस्कृतिक रंग भर दिए।


प्रचार सचिव श्री नीरज चौधरी द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई, जिसके लिए समिति ने उनका धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। अंत में श्री जगत सिंह भण्डारी ने बैठक का समापन किया।

You missed