देवप्रयाग : उत्तराखंड के देवप्रयाग में साकनीधार के पास चकासा स्थित गंगा दर्शन होटल के समीप एक कार के अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें मौके पर मौजूद हैं और युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।। अभी तक कार में सवार लोगों की सटीक संख्या का पता नहीं चल पाया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 10 बजे एक इनोवा कार श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रही थी। कार जैसे ही साकनीधार में चकासा के पास (गंगा दर्शन होटल और सैनिक होटल के बीच) तीव्र मोड़ पर चालक ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे पैराफिट को तोड़ते हुए लगभग 200 मीटर खाई में गिरते हुए अलकनंदा नदी में समा गई। घटना की सूचना मिलते ही देवप्रयाग कोतवाली पुलिस की टीम के साथ ही एसडीआरएफ (SDRF) की तीन विशेष टीमें—व्यासी, श्रीनगर और ढालवाला से रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। उनके द्वारा युद्ध स्तर पर रेस्क्यू कार्य जारी है।
शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, 200 मीटर नीचे खाई और नदी के पास यात्री फंसे हुए हैं, लेकिन कार में कुल कितने लोग सवार थे और उनकी वर्तमान स्थिति क्या है, इसकी सटीक पुष्टि अभी की जा रही है। पहाड़ी का अत्यधिक ढलान (तीव्र ढलान) और अलकनंदा नदी का तेज बहाव बचाव कर्मियों के लिए इस ऑपरेशन में सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन और राजस्व विभाग की टीमें भी राहत कार्य की निगरानी कर रही हैं।
प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार 2 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है। अभी तक वाहन में सवार कुल यात्रियों की संख्या और उनकी सटीक पहचान के बारे में पुख्ता जानकारी की प्रतीक्षा है।

