Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उत्तराखंड : पहाड़ की दशा और दिशा बदलने के संकल्प के साथ हिमालय क्रांति पार्टी की “पहाड़ स्वाभिमान यात्रा”

पौड़ी : हिमालय क्रांति पार्टी (HKP) ने आज यमकेश्वर विधानसभा में श्री सतेंद्र सिंह रावत के साथ कांडी से जोंक तक विभिन्न गांवों से होते हुएपहाड़ स्वाभिमान यात्रा निकाली। यात्रा का उद्देश्य ग्रामीणों से सीधा संवाद कर आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए उन्हें जागरूक करना है।

पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं यात्रा संयोजक डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय बिष्ट, राष्ट्रीय महासचिवश्री शंकर दत्त सती, उत्तरप्रदेश अध्यक्ष श्री बृजमोहन सिंह गुसाईं के नेतृत्व में स्वाभिमान यात्रा यमकेश्वर विधानसभा के कांडी, यमकेश्वर, भृगुखाल, शीला, देवराना, पंचुर, धारकोट, रामजीवाला, किमसार, बनास, कांडाखाल, बिंदवासिनी, नीलकंठ, गरुड़चट्टी, जोंक गांवों में डोर-टू-डोर संपर्क कर जनता को हिमालयन क्रांति पार्टी के विजन व मिशन से अवगत कराया गया। इस दौरान उन्होंने हिमालय जनता से अपील कि वे पहाड़ के स्वाभिमान, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं के लिए इस परिवर्तन यात्रा में सहभागी बनकर नए उत्तराखण का निर्माण करें।

यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने पंचुर स्थित श्री हरि विष्णु पंचदेव मंदिर, यमकेश्वर महादेव और कोटेश्वर महादेव धारकोट में दर्शन कर यात्रा की सफलता हेतु आशीर्वाद लिया।

श्री सतेंद्र सिंह रावत, प्रत्याशी यमकेश्वर ने कहा कि क्षेत्र की सड़क सुविधा जर्जर है। पुरानी, आधी-अधूरी सड़कों का युद्धस्तर पर सुधार हमारी पहली प्राथमिकता होगी।

डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट, प्रदेश महासचिव का कहना है कि एक विकास खंड वाली विधानसभा का विकास न्यूनतम स्तर पर रह जाता है। यमकेश्वर को आवश्यक संसाधन और प्रतिनिधित्व दिलाकर इस कमी को हमारा जनप्रतिनिधि पूरा करेगा।

श्री अजय बिष्ट, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रीय पार्टियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन पार्टियों ने उत्तराखंड का उपयोग केवल अपने हित में किया और पहाड़ से लोगों को पलायन करने के लिए मजबूर किया। लेकिन अब HKP उत्तराखंड की दिशा-दशा बदलने के लिए लोगों के बीच एक सच्चा विकल्प बनकर सामने आई है।

स्वाभिमान यात्रा में पौड़ी जिला महासचिव श्री पपेंद्र सिंह रावत, श्री ध्रुव सिंह भंडारी, श्री मोहन सिंह, श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, श्री अशोक कुमार, श्री राम दत्त, श्री मनु जुयाल, श्री दरबान सिंह रावत, श्री अरविंद रावत, श्री अनिरुद्ध रावत, श्री गंभीर सिंह राणा, राजेंद्र सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।