चमोली न्यूज़ : मामूली विवाद पर सिख यात्रियों ने लोगों पर किया तलवारों से जान लेवा हमला 8 व्यक्ति घायल एक की स्थिति गंभीर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कर्णप्रयाग : जनपद चमोली के कर्णप्रयाग बाजार में मंगलवार सुबह हेमकुंड साहिब से लौटते समय कुछ सिख यात्रियों का स्थानीय युवकों के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि खूनी संघर्ष तक पहुंच गया। जिस पर सिख यात्रियों ने तलवारों से ताबड़तोड़ वार कर कई लोगों को घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, विवाद होटल के सामने पार्किंग को लेकर शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। विवाद के दौरान सिख श्रद्धालुओं ने कथित तौर पर तलवार और धारदार हथियारों से स्थानीय लोगों पर हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया । इस हमले में 7 लोग घायल हुए हैं। एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हुआ है जिसे एम्स ऋषिकेश एयरलिफ्ट किया गया है।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश दिखाई दिया । लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चौकी परिसर सहित बद्रीनाथ हाईवे पर जाम लगा दिया जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने यात्रा को फिलहाल गौचर में रोक दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि तीर्थ यात्रा पर आने वाले सिख तीर्थार्थीयों के हथियार लाने पर रोक लगाई जाए।
हमले के दौरान लोगों ने एक हमलावर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। जबकि अन्य वहां से फरार हो गए। जिन्हें बाद में गौचर से पकड़ा गया।
कर्णप्रयाग के थानाध्यक्ष एवं तहसीलदार सुधा डोभाल का कहना हैं की पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाबुझा कर करीब एक घंटे बाद जाम को खुलवाया।

