कर्णप्रयाग : ग्राम पंचायत गैंथी के पाडुली में मोटर मार्ग के डामरीकरण का कार्य पूर्ण होने के बाद विधायक अनिल नौटियाल ने सोमवार 15 जून को मार्ग का विधिवत उद्घाटन किया। मार्ग में डामरीकरण होने से ग्रामीणों का आवागमन बहुत ही सुगमता से हो रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मार्ग का उद्घाटन करने के बाद विधायक ने ग्रामवासियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपनी सहभागिता की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश विकास और पर्यावरण संरक्षण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इसी संकल्प के साथ हम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास एवं जनसेवा के लिए निरंतर कार्यरत हैं।
वहां उपस्थित सभी ग्रामीणों ने रोड का डामरीकरण कराने के लिए विधायक नौटियाल का आभार जताया और गांव की अन्य मूलभूत समस्याओं से अवगत कराकर उन्हें भी शीघ्र पूर्ण करने का उनसे अनुरोध किया।
