गढ़वाली गीत ‘माया की किताब’ का विमोचन, साहित्यिक संगीत को बढ़ावा देने की पहल”

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नई दिल्ली : हिमांद्री फिल्म प्रोडक्शन द्वारा 17 जुलाई को द्वारका सेक्टर-10 स्थित Bistro Heaven में गढ़वाली गीत “माया की किताब” का भव्य विमोचन किया गया। यह गीत और इसका संगीत उत्तराखंडी संगीत जगत और संगीत प्रेमियों में नई ऊर्जा भरने का काम करेगा। इस अवसर पर हिमाद्रि फिल्म की पूरी टीम और बहुत संख्या में संगीत प्रेमी मौजूद रहे।

माया की किताब गीत को अपनी मधुर और भावपूर्ण आवाज़ से सजाया है रामेश्वर गैरोला और नीलिमा मिश्रा ने, जबकि इसके हृदयस्पर्शी बोल संतोष गौड़ की सशक्त लेखनी से निकले हैं। रामेश्वर गैरोला ने डीजे के इस दौर में दिल को सुकून देने वाले मधुर संगीत से इस गीत को और अधिक जीवंत एवं यादगार बना दिया है।

इस मौके पर उपस्थित संगीत प्रेमियों ने कहा कि बहुत समय बाद एक साहित्यिक और भावप्रधान गीत सुनने को मिला है। हिमांद्री फिल्म्स द्वारा साहित्यिक गीतों के निर्माण और प्रस्तुति का प्रयास सराहनीय है।

हिमांद्री फिल्म्स के निर्माता प्रकाश मिश्रा ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित न रहकर उत्तराखंड की सांस्कृतिक और साहित्यिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुँचाना भी है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार के गीतों के निर्माण का भरोसा दिलाया।

गीत में राहुल भट्ट और मेघा पांडे ने अभिनय किया है। दोनों कलाकारों के स्वाभाविक अभिनय और अभिव्यक्ति से गीत बहुत ही प्रभावशाली बन पड़ा है। जबकि इस वीडियो गीत का फिल्मांकन और लोकेशन भी लोगों को आकर्षित कर रहा है। कुल मिलाकर माया की किताब सुनकर लोग अपने जीवन की माया में खोकर इसका भरपूर लुफ्त उठा रहे हैं।

लंबे समय बाद रामेश्वर गैरोला की वापसी को भी श्रोताओं ने सकारात्मक रूप से लिया है। उत्तराखंडी संगीत प्रेमियों का मानना है कि उनकी मधुर आवाज़ और संगीत शैली एक बार फिर श्रोताओं को आकर्षित करेगी।

साहित्यिक बिंबों और भावनात्मक अभिव्यक्ति से सजे इस गीत को श्रोताओं द्वारा पसंद किया जा रहा है। सांस्कृतिक और साहित्यिक मूल्यों को समर्पित “माया की किताब” को उत्तराखंडी संगीत जगत में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने हिमांद्री फिल्म प्रोडक्शन और निर्माता प्रकाश मिश्रा को इस पहल के लिए शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में भी ऐसे साहित्यिक गीतों के निर्माण की उम्मीद जताई।

garhwali-song-maya-ki-kitab-promotes-literary-music-in-uttarakhand

NewRelease, LiteraryMusic, MayaKiKitab, GarhwaliSong,

UttarakhandMusic,

GarhwaliMusic,

HimandriFilms,