मुख्य पोस्टमास्टर जनरल शशि शालिनी कुजूर ने ज्योतिर्मठ में 'वैली ऑफ फ्लावर्स' विशेष पोस्टकार्ड का विमोचन किया। यह पहल उत्तराखंड की प्राकृतिक विरासत और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है।Valley of Flowers : अब पोस्टकार्ड पर सजेगी 'वैली ऑफ फ्लावर्स' की खूबसूरती, डाक विभाग की नई पहल से मिलेगा उत्तराखंड पर्यटन को बढ़ावा

Valley of Flowers : अब पोस्टकार्ड पर सजेगी ‘वैली ऑफ फ्लावर्स’ की खूबसूरती, डाक विभाग की नई पहल से मिलेगा उत्तराखंड पर्यटन को बढ़ावा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ज्योतिर्मठ/चमोली : उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध प्राकृतिक धरोहर ‘वैली ऑफ फ्लावर्स’ (फूलों की घाटी) की अनुपम सुंदरता अब विशेष चित्रित पोस्टकार्ड के जरिए देश-दुनिया तक पहुंचेगी। उत्तराखंड परिमंडल के ज्योतिर्मठ डाक विभाग ने इस अनूठी पहल की शुरुआत करते हुए मंगलवार को विशेष पोस्टकार्ड का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, उत्तराखंड परिमंडल शशि शालिनी कुजूर ने आधिकारिक रूप से पोस्टकार्ड जारी किया।

यह विशेष पोस्टकार्ड यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल वैली ऑफ फ्लावर्स की मनमोहक प्राकृतिक छटा और जैव विविधता को नई पहचान देगा। डाक विभाग का उद्देश्य इस पहल के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध प्राकृतिक विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करना तथा प्रदेश में पर्यटन को नई गति देना है।

चमोली जिले में स्थित फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान अपने दुर्लभ अल्पाइन फूलों, रंग-बिरंगे पुष्पों की सैकड़ों प्रजातियों और मनमोहक हिमालयी वादियों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। हर वर्ष हजारों देशी-विदेशी पर्यटक यहां की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने पहुंचते हैं।

डाक विभाग का मानना है कि यह विशेष पोस्टकार्ड केवल एक डाक सामग्री नहीं, बल्कि उत्तराखंड की प्राकृतिक धरोहर का संदेशवाहक बनेगा। इसके माध्यम से राज्य की अद्भुत जैव विविधता और पर्यटन स्थलों को नई पहचान मिलेगी, जिससे पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह पहल प्रकृति प्रेमियों, पर्यटकों और फिलेटली (डाक टिकट संग्रह) के शौकीनों के लिए भी खास आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है। विशेष पोस्टकार्ड के जरिए ‘वैली ऑफ फ्लावर्स’ की खूबसूरती अब देश-दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचेगी।