(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
DEHRADUN : उत्तरकाशी के एक बकरी व्यापारी को देहरादून में बदमाशों ने लूट लिया। व्यापारी की शराफत का फायदा उठा बदमाश उन्हें उनके गंतब्य तक पहुँचाने की बात कह स्कूटर पर बैठाकर एक खाली कमरे में ले गए। यहाँ उनके साथ मारपीट कर और डरा धमकाकर 45 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तुरंत एक्शन लेते हुए 24 घंटे के अंदर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी के बड़कोट क्षेत्र के कंसेरु निवासी भगवान सिंह मंगलवार को बकरे खरीदने देहरादून आए थे। आईएसबीटी पहुंचने पर उन्होंने यहां स्कूटर सवार दो युवकों से बकरा मंडी का पता पूछा। युवकों ने उन्हें वहां छोड़ देने की बात कहकर स्कूटर पर बैठा लिया। स्कूटर सवार लड़कों ने उन्हें शकुंतला एन्क्लेव के एक खली कमरे में लेजाकर उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और उनकी जेब में रखे 45 हज़ार रूपये निकाल लिए और धक्का देकर चले गए। जाते बक्त एक बदमाश ने उनके हाथ से फ़ोन भी छीन लिया।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
भगवान सिंह किसी तरह आईएसबीटी चौकी पहुंचे और पुलिस को घटना के बारे में बताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। लेकिन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और पुलिस की तत्काल कार्यवाही से बदमाश 24 घंटे के अंदर पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
गिरफ्तार बदमाशों के पास से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी और लूटी गई रकम में से 22 हज़ार रूपये बरामद हुए। बताया जा रहा है कि एक बदमाश अब भी फरार है।
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान सतवीर उर्फ़ मलाई पुत्र मुख्तियार सिंह और अज़हर उर्फ़ सोनू पुत्र इंतखाब के रूप में हुई है।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});