satpuli sucide casesatpuli sucide case

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सतपुली घटना की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

पौड़ी : सतपुली में युवक पंकज कुमार की आत्महत्या की दुःखद एवं संवेदनशील घटना ने पूरे समाज को व्यथित कर दिया है। मृतक की माता श्रीमती पुष्पा देवी द्वारा जिला चिकित्सा अधिकारी को दिए गए शिकायत पत्र में कथित “डॉ. बंगाली” पर लगाए गए गंभीर आरोप अत्यंत चिंताजनक हैं। शिकायत में फर्जी तरीके से उपचार करने, लोगों को गुमराह करने एवं आर्थिक शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिनकी निष्पक्ष एवं गहन जांच अत्यंत आवश्यक है।

एनसीआर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था “उत्तरांचल सांस्कृतिक भ्रातृ समिति, रामपार्क विस्तार, लोनी गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के अध्यक्ष जयेन्द्र नेगी जो ग्राम सभा थैर, पट्टी असवालस्यू, जनपद पौड़ी गढ़वाल के मूल निवासी हैं ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की पारदर्शी जांच कर सच्चाई को जनता के सामने लाया जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि समाज सेवा केवल सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं होती, बल्कि अन्याय एवं पीड़ा के समय पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना भी हमारा नैतिक दायित्व है। यदि आवश्यकता पड़ी तो दिल्ली एनसीआर में हमारी संस्था “उत्तरांचल सांस्कृतिक भ्रातृ समिति” अपने समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों एवं अन्य सहयोगी सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन एवं जनसमर्थन देने के लिए भी पीछे नहीं हटेगी।

हमारा उद्देश्य किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न करना नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु समाज की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाना है। एक जागरूक एवं संगठित समाज ही अन्याय के विरुद्ध मजबूती से खड़ा हो सकता है।