Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जनपद चमोली के सिमली गांव के मोहित नेगी बने सेना में
लेफ्टिनेंट
कर्णप्रयाग: जनपद चमोली के सिमली गांव ब्लॉक कर्णप्रयाग के मोहित नेगी का चयन सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है उनकी इस उपलब्धि पर उनके गांव और जिले में ख़ुशी की लहर है। इस बाबत मोहित के पिता गंभीर सिंह नेगी ने बताया कि मोहित की प्रारंभिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल शिलोंग एवं हाई स्कूल व इंटर की शिक्षा उत्तराखंड के रायवाला से हुई है। वो बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि और परिश्रमी था जिसे देखकर हमें लगता था कि वो जरूर एक दिन उच्च पद पर आसीन होगा। आज बेटे की इस उपलब्धि पर हम दोनों पति पत्नी अत्यधिक भावुक व खुश हैं। वहीं मोहित ने कहा कि माता पिता का आशीर्वाद, गुरुजनों की मेहनत और मेरे द्वारा समय का सदुपयोग कर कठिन परिश्रम एवं एकाग्र मन से ही उनको ये सफलता प्राप्त हुई है।
मोहित के चयन पर उनके क्षेत्र कर्णप्रयाग के विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी भी काफी खुश है और उन्होंने कहा कि उनकी इस उपलब्धि से हमारे कर्णप्रयाग विकास खडं का नाम रोशन हुआ है। चमोली भाजपा के जिला महामंत्री समीर मिश्रा ने उन्हें शुभकामनायें दी और कहा कि मोहित के चयन से हमारे क्षेत्र के और बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी। मोहित नेगी के लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होने पर जिला पंचायत सदस्य कांति मिश्रा प्रधान पीताम्बरी देवी,क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम देवी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज पुंडीर, डॉ. हरेंद्र, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश डिमरी आदि ने ख़ुशी जताई और उनके उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।
