Char Dham yatra





बारिश के कारण चार धाम 
यात्रा मार्ग जगह जगह अवरुद्ध यात्रियों की बढ़ रही हैं मुश्किलें  

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में हो रही बारिश के कारण चार धाम यात्रा में व्यवधान पड़ रहा है जिससे यात्रिओं को मुश्किलें पैदा हो रही है। आज  मंगलवार को गौरीकुंड पैदल मार्ग बारिश के कारण टूट गया है। जिस वजह से केदारनाथ जा रहे दस हजार से अधिक तीर्थयात्रियों को विभिन्न पड़ावों पर ही रोक दिया गया है। प्रशासन दावा कर रहा है कि जल्द ही मार्ग को सुचारु रूप से चालू कर दिया जाएगा  किन्तु अभी तक मार्ग सुचारू नहीं हो सका है। वहीं कर्णप्रयाग में पंचपुलिया के पास भी  मार्ग अवरूद्ध हो रखा है । मार्ग खोलने का कार्य प्रगति पर चल रहा है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोमवार की शाम से चमोली जिले में हुई भारी बारिश की वजह से अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ गया था और बद्रीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास खचरा नाला ऊफान पर आ गया था व बारिश के कारण पहाड़ी से भी पत्थर गिरने लगे थे जिसे देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन यात्रियों को लामबगड़ में करीब 3 घंटे रोके रखा । इस पर करीब रात आठ से 11 बजे तक यात्रियों को सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न स्थानों पर रोक दिया गया था। सूत्रों के हवाले से पता चला कि देर रात पुलिस की देखरेख में इन यात्रियों को निकटवर्ती पड़ाव तक सुरक्षित भिजवाया गया।




उत्तराखंड में जहां मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी बेहाल कर रही है, वहीं अधिकांश पहाड़ी जनपदों में सोमवार दोपहर बाद बारिश की रिमझिम फुहारों से राहत मिली है। शाम को बदरीनाथ व हेमकुंड की चोटियों में बर्फबारी हुई, जबकि इससे पहले केदारनाथ में बारिश हुई। मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को प्रदेश के पहाड़ी जनपदों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि और बारिश हो सकती है।