Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


मौसम विभाग ने दी चेतावनी अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत में पड़ सकती है भीषण सर्दी 

Weather Update: पिछले कुछ दिनों से देश में मौसम ने करवट बदली है और ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है । मौसम विज्ञानियों की मानें तो वातावरण में नमी से बादल बन रहे हैं। उनके मुताबिक 19 दिसंबर के बाद से तीव्र आवृति के वेस्टर्न डिस्टर्बेशन के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों पर जबरजस्त बर्फबारी के आसार दिख रहे हैं। इसका असर दिल्ली और एमपी में भी देखने को मिलेगा। 22 दिसंबर के बाद उत्तर भारत में शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने की   संभावना जताई जा रही है ।

मौसम विभाग (Meteorological Department)  ने इस मौसम से सभी को सचेत रहने को कहा है। और कहा कि उत्तर भारत में अभी और भी ज्यादा ठंड पड़ने वाली है जिससे लोगों को सर्दी की बीमारियां फ्लू, जुकाम और खांसी  होने की भी आशंका  जताई जा रही है। इस कड़ाके की ठंड से  मुकाबला करने के लिए लोग घर के अंदर ही रहें और विटामिन सी से भरपूर फल खाएं और अपनी त्वचा का नियमित ख्याल रखें। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालय से आने वाली   उत्तर पश्चिमी ठंडी और शुष्क हवाओं के चलने के बाद उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी।