नैनीताल विधानसभा क्षेत्र से संजीव आर्य हैं प्रबल दावेदार-जनता

का मिल रहा अपार सहयोग

हल्द्वानी: उत्तराखंड में चुनावी माहौल धीरे धीरे गरमा रहा है ऐसे में हाल ही में भाजपा से पुनः कांग्रेस में शामिल हुए संजीव आर्य के सामने अब आने वाले विधानसभा चुनाव की चुनौती खड़ी है जिसकेे लिए वो पूरी तरह तैयार है। उनके राजनीतिक जीवन को देेखकर ही ऐसा कहा जा रहा है। बचपन से ही अपने पिताजी यशपाल आर्य से उन्होंने राजनीति गुर सीखे हैं। पिताजी के सहयोग से उन्हें जो भी सार्वजनिक जिम्मेदारी मिली उसे संजीव ने बखूबी निभाया है। संजीव जब नैनीताल विधान सभा से पहली बार चुन कर आए थे तो उन्होंने नैनीताल विधान सभा के विकास का एक ब्लू प्रिंट तैयार किया और उसी पर कार्य करने में जुट गए। यह अलग है कि बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता उनकी कार्यशैली को पचा नहीं पाए और उनसे दूरी बना ली।
 

काम बोलता है


बता दें कि संजीव आर्य ने ग्रामीण इलाको में बिजली,सड़क, शिक्षा और स्वास्थ पर काम किया तो नैनीताल और भवाली जैसे पर्यटन स्थलों में पार्किंग, पानी आदि व्यवस्थाओं को दुरस्त करने का प्रयास किया। भवाली में पार्किंग हो या बस स्टैंड की समस्या या फिर सातताल का सौंद्रीयकरण संजीव हर चुनौती पर खरे उतरे है। संजीव की कार्यशैली और उनका सरल,सहज व्यवहार उन्हे मतदाताओं की पहली पसंद बनाता है। यही कारण है कि स्थानीय लोग उन्हें किसी भी पार्टी में बड़ी सहजता से स्वीकार करते हैं। वर्तमान में भी यही स्थिति दिखाई दे रही है।

जनता का मिल रहा भरपूर सहयोग

अभी हाल ही में वो अपने पिता के साथ भाजपा से कांग्रेस में आए हैं तब भी नैनीताल विधानसभा के लोगो ने कांग्रेस में भी उनका बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया। नैनीताल वासियों का कहना है कि संजीव ने हमारे क्षेत्र को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा है जिसे देखते हुए वह किसी भी पार्टी से चुनाव लड़े हम संजीव आर्य के पक्ष में खड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *