उत्तराखंड के जनपद चमोली की तीन विधानसभा में से दो सीटों पर फिर से 
भाजपा का कब्ज़ा 

रिपोर्ट/ द्वारिका चमोली 

कर्णप्रयाग : जनपद चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर सुबह से ही भाजपा और कांग्रेस के बीच उतार चढाव चलता रहा किंतु अंतिम चरण में स्थिति साफ़ हो गई और भाजपा ने कर्णप्रयाग व थराली की विधानसभा सीट पर फिर से अपना कब्ज़ा जमाया वही बद्रीनाथ से भाजपा के महेंद्र भट्ट को कांग्रेस के राजेंद्र भंडारी से बहुत ही कम अंतर से  हार का सामना करना पड़ा। 

बता दें की आज सुबह जब वोटों की गिनती शुरू हुई तो थराली सीट से भाजपा के भूपत राम टम्टा ने आरंभ से बढ़त बनाए रखी लेकिन कर्णप्रयाग से भाजपा के अनिल नौटियाल और कांग्रेस के मुकेश नेगी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली एक बार तो मुकेश नेगी लगभग 1300 वोटों से आगे हो गए थे किंतु गणना के अंतिम चरण में नौटियाल की बढ़त लगातार बढ़ती रही और अंत में उन्होंने 8302 वोटों से अपने प्रतिद्वंदी पर जीत दर्ज की। वहीं थराली से भूपत राम टम्टा  6715 वोटों से जीते। 





जिला चमोली में भाजपा को विजय दिलाने में संगठन का रोल महत्वपूर्ण रहा। जिला अध्यक्ष रघुबीर सिंह बिष्ट और महामंत्री समीर मिश्रा ने अपनी पूरी टीम के साथ न केवल जनता को पार्टी के जनहित कार्यों से अवगत कराया बल्कि लगातार उनके संपर्क में भी रहे।  जनपद के पूरे संगठन की रणनीति के कारण ही ये विजय प्राप्त हुई है।  

उत्तराखंड में पार्टी ने फिर से विजय पा एक इतिहास रचा है हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हार ने पार्टी को जरूर चिंता में डाला है।  प्रदेश कार्यकारिणी और केंद्रीय नेतृत्व को फिर से मुख्यमंत्री की दावेदारी पर विचार करना पड़ सकता है। 

दिव्य पहाड़ पोर्टल की और से प्रदेश में फिर से जीत दर्ज करने पर प्रदेश भाजपा को और जनपद चमोली से माननीय अनिल नौटियाल और भूपतराम टम्टा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *