उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और पुष्कर सिंह धामी 

दिल्ली तलब आज हो सकती है मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा 

देहरादून: उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और पुष्कर सिंह धामी को आज मंगलवार को दिल्ली तलब किया गया है। वे आज  भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष के साथ मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बैठक में मुख्यमंत्री का फैसला हो सकता है। 

उत्तराखंड में भाजपा ने चुनाव तो जीत लिए किंतु खटीमा से पुष्कर सिंह धामी के हारने से वहां मुख्यमंत्री पद के लिए असमंजस  की स्थिति बनी हुई है और प्रदेश के कई प्रमुख लोगों को केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली बुलाकर इस मुद्दे पर कई बैठकें भी की है लेकिन आज मंगलबार को फिर से प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और पुष्कर सिंह धामी को दिल्ली बुलाया गया है। ये बैठक काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है। 

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि उत्तराखंड के संबंध में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा व संगठन महासचिव बीएल संतोष के साथ मैं और पुष्कर सिंह धामी शामिल रहेंगे। 

बता दें कि उत्तराखंड में कुल 70 सीटों में से भाजपा ने 47 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी कर इतिहास बनाया है । यह चुनाव भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर ही लड़ा था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *