गढवाल हितैषिणी सभा (पंजी.) ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली, मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2022 के लिए  मांगे आवेदन

नई दिल्ली, गढ़वाल हितैषिणी सभा दिल्ली द्वारा गत वर्षों की भांति वर्ष 2021-2022 में भी मेघावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए उन्होंने दिल्ली एनसीआर में रह रहे गढ़वाली मूल के दसवीं बारहवीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले छात्र छात्राओं से सभा को अपनी डिटेल भेजने के लिए कहा है।  

सभा के अध्यक्ष अजय बिष्ट ने बताया कि गढवाल हितैषिणी सभा 11 सितंबर  2022, रविवार गढवाल भवन पंचकुईया रोड़, नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में अपने मूल के दिल्ली एनसीआर के दसवीं और बारहवीं के मेधावी विद्यार्थियों को ‘वीर चंद्र सिंह गढवाली मेधावी छात्र सम्मान’  से सम्मानित करने जा रही  है ।  

उन्होंने कहा कि गढवाल मूल के जिन विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2021-2022 में दसवीं व बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में 90 प्रतिशत  या इससे अधिक अंक प्राप्त किये हैं वे अपनी मार्कसीट एवं मांगे गये दस्तावेजों की प्रति सभा को 30 अगस्त, 2022 तक भेज दें। इसके बाद प्राप्त मार्कसीट पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। सभी विद्यार्थियों को अपनी  मार्कशीट गढवाल हितैषिणी सभा (रजि.) नई दिल्ली की Emai ID- ghsprize2022@gmail.com  या अध्यक्ष/महासचिव, गढवाल हितैषिणी सभा , गढवाल भवन, वीर चंद्र सिंह गढवाली चौक, पंचकुईया रोड़, नई दिल्ली के पते पर डाक द्वारा या उम्मीदवार द्वारा  सभा के कार्यालय में स्वयं भी जमा करवायी जा सकती है या विद्यार्थी सभा के किसी भी  पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य को भी मार्कशीट की फोटोकॉपी जमा करवा सकते है। डाक द्वारा या अन्य किसी माध्यम से भेजी गयी मार्कसीट की जिम्मेदारी अभ्यर्थी की स्वयं की होगी। इस संदर्भ में किसी भी प्रकार की गलत सूचना देने  पर अभ्यर्थी का आवेदन सभा बिना किसी सूचना के तत्काल प्रभाव से निरस्त कर देगी। 

सम्मान के लिऐ प्राप्त सभी मार्कसीटों/ दस्तावेजों की जांच सभा द्वारा गठित जांच कमेटी द्वारा की जाएगी, जिसका निर्णय अंतिम माना जाएगा जो सभी को मान्य होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। 90130421358, 918990339

नोट : मार्क शीट के साथ अपना आईडी प्रुफ, मोबाईल नंबर, गढ़वाल मूल निवास व वर्तमान दिल्ली /एनसीआर  निवास का पता देना अनिवार्य है |


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *