भाजपा उत्तराखंड के महामंत्री संगठन अजय कुमार के चमोली आगमन पर भव्य स्वागत 

कर्णप्रयाग : वीरवार को भाजपा उत्तराखंड के महामंत्री (संगठन) श्री अजय कुमार  के जनपद चमोली आगमन पर भाजपा जिला कार्यकारिणी और कार्यकर्ताओं ने चमोली के मुख्य द्वार गौचर में  उनका भव्य स्वागत किया। 

भाजपा चमोली के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बिष्ट की अगुवाई में पहुंचे कार्यकर्ताओं के स्वागत और अभिनन्दन से अभिभूत महामंत्री संगठन अजय कुमार ने सभी से एक जुट होकर संगठन को मजबूत करने व जनहित के कार्यों को निष्ठापूर्वक निभाने की बात कही। 




इस अवसर पर प्रदेश मंत्री श्री बलबीर घुनियाल, जिला प्रभारी श्री विजय कपरवाण, जिला महामंत्री समीर मिश्रा, श्री नवल भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा श्री नवीन ताकुली, भाजपा रुद्रप्रयाग जिलाध्यक्ष श्री दिनेश उनियाल, कर्णप्रयाग विधायक श्री अनिल नौटियाल, थराली विधायक श्री भूपाल राम टम्टा, रुद्रप्रयाग विधायक श्री भरत सिंह चौधरी, मण्डल अध्यक्ष श्री जयकृत सिंह बिष्ट व अन्य कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *