उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया अपनी नई टीम का  ऐलान 

देहरादून : आखिर कार उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपने प्रदेश के पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा कर ही दी। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनते ही प्रदेश भर में नई कार्यकारिणी बनाये जाने पर भी चर्चा होने लगी थी। कहा जा रहा था कि 15 अगस्त से पहले प्रदेश अध्यक्ष अपनी टीम का ऐलान कर देंगे पर किन्ही कारणों से इसमें देरी हो गई। पिछले कुछ दिनों से भट्ट जी दिल्ली में केंद्रीय कार्यकारिणी से विचार विमर्श करने पर लगे थे। 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष जे पी नड्डा से महेंद्र भट्ट की मुलाकात के बाद उत्तराखंड प्रदेश के पदाधिकारियों के गठन को लेकर नामों पर अंततः मुहर लग ही गई। आज देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय से नए पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *