मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुलडोजर से किया आपदाग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण

देहरादून : उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश ने तबाही मचा रखी है। बादल फटने और भूस्खलन होने से मार्ग अवरूद्ध हो गए हैं और जगह जगह फंस गए है यही नहीं कुछ स्थानों पर जान माल का भी नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री एक्टिव मोड में हैं उन्होंने जेसीबी में बैठकर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो मार्ग अवरुद्ध हुए हैं, वहां लोगों को आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए। जिन क्षेत्रों में पेयजल एवं विद्युत की आपूर्ति बाधित हुई है उन क्षेत्रों में विद्युत एवं पेयजल की जल्द सुचारू व्यवस्थाएं की जाय।

थानों मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि अधिकारियों को कह दिया गया है कि वो जल्द  आवागमन को सुचारू करने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीमें निरंतर राहत एवं बचाव कार्यों के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं कर रही हैं। विधायकगण अपने क्षेत्रों में हर स्थिति पर निगरानी कर रहे हैं। मैं खुद  विधायकगणों से फोन पर वार्ता कर हर स्थिति का जायजा ले रहा हूं और सेना से भी संपर्क में हूं । यदि स्थिति को कंट्रोल करने के लिए हेलीकॉप्टर की अवश्यकता पड़ी तो सेना से भी मदद ली जाएगी। स्टेट के हेलीकॉप्टर को भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है।

इस अवसर पर विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ, श्री प्रीतम सिंह पंवार , गढ़वाल कमिश्नर श्री सुशील कुमार, डीआईजी गढ़वाल श्री के.एस. नगन्याल, जिलाधिकारी टिहरी डॉ. सौरभ गहरवार, एसएसपी टिहरी श्री नवनीत सिंह भुल्लर एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *