20 सितंबर को गोपेश्वर में लगेगा रोजगार मेला 35 वर्ष तक के युवा उठा सकेंगे लाभ

कर्णप्रयाग : जिले के युवाओं के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय चमोली की ओर से 20 सितम्बर 2022 को कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 35 वर्ष तक के युवा शामिल होकर रोजगार प्राप्त कर सकते है। 

इसकी जानकारी देते हुए जिला सेवा योजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने बताया कि 20 सितम्बर को सुबह 11 बजे से रोजगार मेले का आयोजन होगा। रोजगार मेले में सिपैट में प्रशिक्षण के लिए सहायक/मशीन ऑपरेटर पद हेतु आयु सीमा 18 से 28 वर्ष तथा शैक्षिक योग्यता आठवीं, दसवीं व आईटीआई पास होनी चाहिए। जबकि स्पेश इन्टरनेशनल द्वारा मैनेजमेंट ट्रेनिज असि.मैनेजर (मार्केटिंग) पद हेतु आयु 18 से 35 वर्ष तथा शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर व डिप्लोमा होना चाहिए।

उपरोक्त योगिता रखने वाले अभ्यर्थी रोजगार मेले के दौरान चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते है। नियोक्ता द्वारा साक्षात्कार एवं चयन परीक्षा से पूर्व विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपेक्षित शैक्षणिक योग्यता एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र सहित चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *