Proud Feel

उत्तराखंड के नाम जुडी एक और उपलब्धि गढ़वाल विश्वविद्यालय के तीन वैज्ञानिक शीर्ष पर 

FEEL PROUD : उत्तराखंड के लोग अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर देश के शीर्ष  पदों पर रहकर देश सेवा के साथ साथ  उत्तराखंड का नाम भी रोशन कर रहे हैं यही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपना लोहा मनवा रहे हैं।

उत्तराखंड के के लिए गर्व की बात है कि हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के नाम एक और अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि जुड़ गई हैं।  स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के एक शोध समूह द्वारा विगत 10 अक्टूबर को जारी विश्व के टॉप 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूचि में गढ़वाल विश्वविद्यालय के पर्यावरण विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.आर.के. मैखुरी, फार्मेसी विभाग के डॉ. अजय सेमल्टी एवं भौतिक विभाग के सीनियर प्रो. आरसी रमोला ने स्थान बनाया है।

इनमें प्रो मैखुरी चमोली जिले के कर्णप्रयाग ब्लॉक, प्रो रमोला टिहरी जिले के लंबगांव प्रतापनगर, प्रो सेमल्टी देवप्रयाग हिंडोलाखाल ब्लॉक के मूल निवासी हैं। प्रो रमोला वर्तमान में गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाही थौल, प्रो मैखुरी और प्रो सेमल्टी विश्वविद्यालय मुख्यालय श्रीनगर गढ़वाल में कार्यरत है। 

प्रो.आरके मैखुरी को स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के शोध समूह द्वारा विगत 10 अक्टूबर को जारी विश्व के टॉप 2 फीसदी वैज्ञानिकों की सूची में 163423 विश्व रैंक (226553 स्वयं साइटेसंस हटाकर) प्राप्त हुई है। प्रो. आरके मैखुरी जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण एवं सतत विकास संस्थान (जीबीपीएनआईएचईएसडी), श्रीनगर गढ़वाल की गढ़वाल इकाई में प्रभारी वैज्ञानिक के पद पर 39 वर्ष के शोध कार्यकाल के बाद मई 2020 से विश्वविद्यालय के पर्यावरण विभाग में प्रोफेसर एवं विभागाद्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। विवि के फार्मेसी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अजय सेमल्टी का नाम स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के शोध समूह द्वारा विश्व के टॉप दो फीसदी वैज्ञानिकों की सूची में पुन: तीसरी बार शामिल किया गया है। इस बार वे 179160 विश्व रैंक (268510 स्वयं साइटेसंस हटाकर)प्राप्त करने में सफल रहे हैं। वहीं गढ़वाल विवि के टिहरी कैंपस के सीनियर प्रो. आरसी रमोला ने भी टॉप 2 फीसदी वैज्ञानिकों के सूची में 185796 (305583, स्वयं साइटेसंस हटाकर) विश्व रैंक प्राप्त करने में सफलता अर्जित की है। प्रो. रमोला गढ़वाल विवि के विदेशी छात्रों के प्रवेश सेल के नोडल संयोजक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *