देहरादून :
उत्तराखंड शासन ने वर्ष 2023 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया। जिसके मुताबिक अगले वर्ष कुल 28 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए हैं। इस बार सरकार ने कैलेंडर में ईगास-बग्वाल को भी शामिल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सार्वजनिक अवकाश के लिए जारी सूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिलाधिकारी स्थानीय महत्व के दिनों में वर्ष में तीन अवकाश घोषित कर सकते हैं।




सरकार ने कार्मिकों की मांग के अनुरूप ईगास-बग्वाल को सार्वजनिक अवकाश रखा है। इस बार यह पर्व 23 नवंबर को पड़ेगा। प्रशासन द्वारा सार्वजनिक अवकाश के लिए जारी सूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिलाधिकारी स्थानीय महत्व के दिनों में वर्ष में तीन अवकाश घोषित कर सकते हैं। स्थानीय महत्व वाले अवकाशों पर सचिवालय व विधानसभा खुले रहेंगे।


सीएम धामी ने कहा कि इस वर्ष जन सहयोग और जन सहभागिता से ईगास व बूढ़ी दीवाली का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। अपनी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए यह बहुत आवश्यक है। इस वर्ष सरकार ने ईगास पर्व को राजकीय अवकाश की सूची में शामिल कर इसे संस्थागत स्वरूप प्रदान किया है।

सार्वजनिक अवकाशों की सूची 

1.गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी
2.महाशिवरात्रि – 18 फरवरी
3.होलिका दहन – 07 मार्च
4.मार्च होली      – 08 मार्च
5.रामनवमी      – 30 मार्च
6.महावीर जन्मदिवस – 04 अप्रैल
7.गुड फ्राइडे – 07 अप्रैल
8.डा. भीमराव आंबेडकर जन्मदिवस – 14 अप्रैल
9.ईद-उल-फितर – 22 अप्रैल
10.बुद्ध पूर्णिमा – 05 मई
11.ईद उल अजहा- 29 जून
12.हरेला – 16 जुलाई
13.मोहर्रम – 29 जुलाई
14.स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त
15.रक्षा बंधन- 31 अगस्त
16.जन्माष्टमी- 07 सितंबर
17.ईद-उल-मिलाद- 28 सितंबर
18.महात्मा गांधी जन्मदिवस –
दो अक्टूबर
19.दशहरा – 24 अक्टूबर
20.महर्षि वाल्मीकि जन्मदिवस – 28 अक्टूबर
21.दीपावली- 12 नवंबर
22.गोवर्धन पूजा – 13 नवंबर
23.ईगास-बग्वाल – 23 नवंबर
24.गुरु नानक जन्मदिवस – 27 नवंबर
25.क्रिसमस – 25 दिसंबर
सचिवालय व विधानसभा को छोड़ प्रदेश में इन दिनों रहेगा अवकाश
गुरु गोविंद सिंह जन्मदिवस-05 जनवरी
चेटीचंद – 22 मार्च
विश्वकर्मा पूजा – 17 सितंबर
गुरु तेगबहादुर बलिदान दिवस- 24 नवंबर




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *