केदारनाथ धाम





CHARDHAM YATRA :
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में अगले तीन चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं  जिसके चलते केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए 15 मई तक पंजीकरण बंद कर दिए गए हैं। संयुक्त निदेशक पर्यटन योगेंद्र गंगवार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। अब 15 मई तक धाम के लिए नए पंजीकरण पर रोक रहेगी लेकिन जिन यात्रियों ने पहले ही पंजीकरण करा रखा है वे यात्रा कर सकेंगे। केदारनाथ धाम के लिए आगामी 13 मई  2023 तक लगभग 1.45 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके है।




बता दें कि यात्रा रुट पर लगातार हो रही बारिश और बर्फ़बारी के बीच यात्रियों का उत्साह कम होने के बजाय और बढ़ता जा रहा है जिसका परिणाम यह है कि अब तक चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा पांच लाख के पार जा पहुंचा है। उत्तराखंड पर्यटम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 22 अप्रैल से 7 मई तक केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में 5,05,286 लाख से अधिक यात्रियों ने दर्शन किए हैं। इसमें केदारनाथ धाम में 1.75 लाख, बदरीनाथ में 1,18,116, गंगोत्री में 1.13 लाख, यमुनोत्री मंदिर में एक लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *