देहरादून :
उत्तर भारत सहित उत्तराखंड में लोगों को आज से भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावनाएं जताई जा रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार से मौसम के करवट बदलने के आसार जताए हैं। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश व तेज गर्जना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, वहीं 24 और 25 मई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में आज शाम को बारिश तो कहीं-कहीं बूंदाबांदी व तेज गर्जना से बिजली चमकने के साथ साथ चालीस से पचास  किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। जबकि, अगले दो दिन प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि,और गर्जना के साथ बिजली चमकने की आशंका है।




मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक ब्रिकम सिंह ने बताया कि 23 से 26 मई तक के लिए बारिश, गर्जना और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान सतर्क रहें।

ख़राब मौसम की चेतावनी को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट मोड़ पर है। पुलिस ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उत्तराखंड पुलिस ने ट्वीट कर यात्रियों को सावधान करते हुए कहा है कि ‘कृपया सावधानी बरतें और मौसम के अनुसार ही यात्रा करें। यात्रा के दौरान अपने साथ बरसाती, छाता व गर्म कपडे जरुर रखें। 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *