टिहरी में कार हादसा





ROAD ACCIDENT IN TEHRI : टिहरी के सुनारगांव में एक कार के अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटने से उसमें  सवार चालक सहित चार लोग घायल हो गए। कार देहरादून से उत्तरकाशी जा रही थीं।में सवार डॉक्टर जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में सेवारत हैं व ड्यूटी के लिए उत्तरकाशी जा रहे थे। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार  देहरादून से उत्तरकाशी के लिए जा रही सेंट्रो कार UK 07 DM 7531 सोमवार को सुबह साढ़े सात बजे टिहरी के थाना छाम के क्षेत्रान्तर्गत सुनारगांव में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में कार चालक सहित चार लोग घायल हो गए। घटना के सूचना पर मौके पर पहुंचीं पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से 108 वाहन के माध्यम से घायलों को सीएचसी छाम पहुंचाया। 




हादसे में घायल डॉ. सबिता चौधरी पत्नि डॉ. नरेंद्र तोमर (31वर्ष), डॉ. प्रिया त्यागी पत्नि राकेश (35 वर्ष), अजय (04वर्ष) पुत्र नरेंद्र, सविता (60वर्ष) पत्नि प्रदीप त्यागी सभी निवासी अधोइवाला देहरादून के हैं। 

एसएचओ प्रदीप पंत ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग महिला सविता के पांव में फ्रैक्चर पाया गया जिन्हें हायर सेन्टर रैफर कर दिया गया। कार में सवार दोनों महिला डॉक्टर जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में सेवारत हैं व ड्यूटी के लिए देहरादून से उत्तरकाशी जा रही थीं। संभावना जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *