नई दिल्ली :
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री आजकल दिल्ली प्रवास पर हैं। वे रोज ही केंद्रीय नेतृत्व के साथ प्रदेश की संगठात्मक नीतियों पर विचार विमर्श कर रहे हैं। इस बीच दिल्ली में मंगलवार को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की ओर से एक बैठक आहूत की गई है।  जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी शामिल होंगे। 

आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा कोई कोर कसर नहीं रखना चाहती इसके लिए वो अपने सांसदों के नेतृत्व में बूथ स्तर पर सघन अभियान शुरू करने जा रही है। केंद्रीय नेतृत्व इसी सिलसिले में मंगलवार को दिल्ली में उत्तराखंड  के सभी सांसदों के साथ एक बैठक करने जा रही है। बैठक में महा जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता से मिले फीडबैक और इसके आधार पर आगामी कार्यक्रमों की योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।




जानकारी के अनुसार बैठक में हाल में संपन्न हुए महा जनसंपर्क अभियान में सांसदों की सक्रियता, उनकी भूमिका, क्षेत्र में उनके प्रभाव एवं उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव से पहले उपचुनाव और शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के मुद्दों सहित अन्य विषयों पर चर्चा होगी। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार इन मुद्दों पर बन सकती है रणनीति 

पीएम मोदी को चौथी बार प्रधानमंत्री बनाए जाने के नारे को पार्टी और अधिक बुलंद करेगी

राम मंदिर, यूसीसी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के तहत बदरीनाथ, केदारनाथ, मानसखंड कॉरिडोर, हरिद्वार ऋषिकेश कॉरिडोर का प्रचार

राष्ट्रीय व सामरिक महत्व की परियोजनाओं में केंद्र व राज्य सरकार के योगदान






Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *