मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी





देहरादून :
मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बरसात से प्रभावित क्षेत्रों का औचक निरिक्षण किया। निरिक्षण के दौरान देहरादून में ISBT में सड़कों पर जलभराव को देखते हुए सीएम ने देहरादून जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि जलभराव के कारणों की जांच की जाए और इसमें जो भी अधिकारी दोषी पाए जाते हैं उन पर सख्त कार्यवाही की जाए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भी स्थिति की जानकारी ली और ड्रेनेज की समस्या का शीघ्र समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।    




मुख्यमंत्री ने चन्द्रबदनी क्षेत्र का भी निरिक्षण किया। यहां एक कॉलोनी में जंगल की तरफ से पानी आने के कारण जलभराव की स्थिति बन आई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुरक्षा दिवार का काम पूरा न होने की वजह से कॉलोनी में जल भराव की स्थिति बन पड़ी है। सीएम धामी ने स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिए कि इस समस्या का तुरंत समाधान किया जाए। प्रभावित लोगों को खाद्यान एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की जरुरत पड़ती है तो तुरंत समुचित व्यवस्था की जाए। निरिक्षण के दौरान आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका एवं सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे। 

विदित हो कि प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री धामी एक्शन मोड़ में हैं और लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है।आपदा प्रबंधन के इंतजाम को देखने के लिए रात साढ़े नौ बजे उन्होंने सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम का भी निरिक्षण कर अपडेट लिया। 

सीएम धामी ने सभी अधिकारियों को  24 घंटे एक्टिव मोड़ पर रहने के लिए कहा है। आपदा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही सामने आने पर अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। नदियों का जलस्तर बढ़ने और बारिश से नुकसान की सूचनाएं मिलने पर सीएम अपने सारे कार्यक्रम छोड़ कर सचिवालय में पहुंचे थे। 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *