GAURIKUND LANDSLIDE

फोटो आभार डाइनामाइट न्यूज़ 




UTTARAKHAND LANDSLIDE :
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद के गौरीकुंड से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। यहाँ कल रात को भारी बारिश के चलते भूस्खलन होने से करीब 13 लोग लापता हो गए हैं । पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया हुआ है।  

सूत्रों से पता चला है कि रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ मार्ग में स्थित गौरीकुंड में कल रात भारी बारिश के कारण भूस्खलन से जान माल की भारी क्षति हुई है। घटना की सूचना पर एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन अंधेरा होने के कारण  रेस्क्यू करने में दिक्कतें आ रही थी जिसके कारण अभियान को बीच में ही रोकना पड़ा। सुबह होने पर फिर से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। 




रुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ने बताया  कि वीरवार रात को भारी बारिश के कारण गौरीकुंड से कुछ मीटर की दूरी पर डाट पुलिया में एक बरसाती नाले के उफान में आने और भूस्खलन होने से तीन दुकाने और एक खोखा बह गए।  उक्त स्थान पर 13 लोगों  के लापता होने की सूचना है। 12 लोगों की पहचान हो चुकी है। इनमें  3 स्थानीय, 7 नेपाल मूल के और 3 अन्य राज्य के हैं। जिसमें 3 से 14 साल के 5 बच्चे हैं। 

लापता लोगों के नाम 

 प्रियांशु चमोला पुत्र कमलेश चमोला (18 वर्ष)-निवासी तिलवाड़ा

आशु (23 वर्ष) निवासी -जनई

 रणबीर सिंह (28 वर्ष) निवासी – बस्टी

अमर बोहरा पुत्र मान बहादुर बोहरा निवासी- नेपाल

अनिता बोहरा पत्नी अमर बोहरा (26 वर्ष) निवासी- नेपाल

राधिका बोहरा पुत्री अमर बोहरा (14 वर्ष) निवासी -नेपाल

 पिंकी बोहरा पुत्री अमर बोहरा (8 वर्ष) निवासी-नेपाल

पृथ्वी बोहरा पुत्र अमर बोहरा (7 वर्ष) निवासी-नेपाल

जटिल पुत्र अमर बोहरा (6वर्ष) निवासी-नेपाल

वकील पुत्र अमर बोहरा – 3 साल – नेपाल

 विनोद पुत्री बदन सिंह (26वर्ष) निवासी -खानवा भरतपुर

मुलायम पुत्र जसवंत सिंह  (25 वर्ष) निवासी-नगला बंजारा, सहारनपुर






Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *