Joshimath





JOSHIMATH :
उत्तराखंड में बारिस से तो कुछ राहत मिल गई है लेकिन सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे। जनपद चमोली से फिर एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है। सोमवार देर रात जोशीमठ के सलूड़ में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हुए हैं।




सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एसडीआरएफ को हादसे की सूचना मिली। जिस पर एसडीआरएफ तुरंत हादसे वाली जगह पर पहुंची। टीम ने देखा कि एक ऑल्टो  कार (UK11B2096) सड़क से करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी। टीम ने तुरंत रेस्क्यू कर कार सवार सभी व्यक्तियों को खाई से निकाला। कार में कुल पांच लोग सवार थे। एसडीआरएफ की टीम ने देखा कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है जिसकी पहचान शरण सिंह चौहान पुत्र माधो सिंह के रूप में हुई है। दो लोग सामान्य घायल थे जो खुद ही सड़क तक पहुंचे, वहीं दो लोग गंभीर घायल हुए हैं जिन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया जहां उनका उपचार  चल रहा है। 

कार में सवार सभी लोग ग्राम सलूड़, डूंगा जोशीमठ, चमोली के निवासी हैं।

दुर्घटना में घायल हुए लोग 

सोभन चौहान (26) पुत्र पूरण सिंह चौहान

संदीप चौहान (30) पुत्र धर्म सिंह चौहान

सौरभ चौहान (20) पुत्र भरत सिंह 

किशोर चौहान (28) पुत्र वीरेंद्र सिंह चौहान




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *