गौरीकुंड


देहरादून : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में बारिश अभी भी लोगों के लिए आफत बनी हुई है। मंगलवार की रात गौरीकुंड में एक बार फिर पहाड़ी से मालवा गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। इससे पहले तीन अगस्त की देर रात को भी यहां मलबे की चपेट में आने से 23 लोग दब गए थे, जिसमें से अब तक सिर्फ तीन शव ही बरामद हुए है, जबकि 20 लोग अभी भी लापता हैं।




जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात करीब 12 बजे गौरीकुंड गांव में हेलीपैड से आगे गांव के नीचे एक नेपाली परिवार का निवास था। रात के समय इनके घर के ऊपर पहाड़ी से अचानक मलबा आ गया। घर में तीन बच्चे व एक महिला थी। महिला किसी तरह वहां से भाग निकली जबकि उसके तीन बच्चे मलबे की चपेट में आकर दब गए।

सूचना पर राहत बचाव की टीम ने रात को ही मौके पर पहुंचकर तीनों बच्चों को रेस्क्यू कर गौरीकुंड के चिकित्सालय में पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरी बच्ची का उपचार चल रहा है। बच्चों के पिता सत्यराज अपने गांव नेपाल गए हैं, जबकि मां जानकी बच्चों के साथ ही डेरे में सो रही थी। जानकी मलबा आने के बाद डेरे से बाहर सकुशल निकल आई थी लेकिन उसके बच्चे मलबे में ही दबे रह गए थे। 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *