प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड





कर्णप्रयाग :
उत्तराखंड प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल आजकल उत्तराखंड के दौरे पर है। प्रतिनिधि मंडल ने हरिद्वार से गैरसैण तक व्यापारियों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना और और उन्हें आश्वासन दिया कि संगठन आपके हितों के लिए सदैव आपके साथ खड़ा है। 

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा एवं प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा जी के नेतृत्व में प्रदेश के पदाधिकारियों ने हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी, व श्रीनगर के व्यापारियों से मुलाकात के बाद रुद्रप्रयाग, गोचर, कर्णप्रयाग और गैरसैंण महल चोरी तक का भ्रमण किया इस दौरान उन्होंने व्यापार मंडल के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुए व्यापारियों की समस्या सुनी। 




प्रदेश पदाधिकारीओ के आगमन पर व्यापारियों की स्थानीय इकाइयों में भारी उत्साह देखने को मिला उन्होंने अपने शीर्ष नेतृत्व का बाजे गाजे के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया और उन्हें अपनी प्रमुख समस्या आपदा में राहत का पात्र बनाने, राज्य मार्गों के किनारे बसे व्यापारियों को पी डब्लू डी, फॉरेस्ट विभाग द्वारा अतिक्रमण के नाम पर प्रताड़ित करने, ऑन लाइन व्यापार पर अंकुश लगाने और जी एस टी को सरलीकरण करने जैसे मुद्दें उठाये और उन पर सरकार से वार्ता कर राहत दिलाने संबंधित चर्चा की। व्यापार मंडल के समस्त स्थानीय इकाइयों के अध्यक्षों व जिला अध्यक्षों ने स्थानीय स्तर पर आ रही समस्याओं से अपने शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया। शीर्ष नेतृत्व ने कहा व्यापारी हितों के लिए संगठन प्रयासरत है। 

प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि प्रत्येक छोटी बड़ी इकाई की हर समस्या के समाधान हेतु संगठन कटिबद्ध है ।लेकिन नगर एवं जिला इकाइयों के योगदान के बिना कोई लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती, इस लिए आप सभी को प्रदेश नेतृत्व के साथ मजबूती से संघर्ष करना होगा, संगठन के निर्देशों का पालन करना होगा। यदि व्यापारियों के हितों की अनदेखी कि गई तो जरुरत पड़ने पर हम सड़क से संसद तक व्यापारियों के लिए संघर्ष करेंगे। 

प्रदेश अध्यक्ष के साथ इस कार्यक्रम में प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष माधव प्रसाद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार डिमरी, प्रदेश संगठन मंत्री दिगपाल सिंह नेगी, प्रदेश मीडिया प्रभारी टीका  प्रसाद मैंखुरी, जिला अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अंकुर खन्ना, जिला अध्यक्ष कर्णप्रयाग ईश्वरी मैखुरी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। 






Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *