DAV Collage Dehradun





DEHRADUN :
वीरवार की रात को डीएवी कॉलेज की दीवार गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। कॉलेज परिसर में घूम रहे भाई-बहन इसकी चपेट में आ गए। हादसे में बहन की मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार सुष्मिता तोमर पुरोला हाल ही में डिग्री कॉलेज में कनिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत हुई थी। जबकि उसका भाई रघुवीर तोमर करनपुर डीएवी कॉलेज का स्टूडेंट है और करनपुर क्षेत्र में ही कमरा लेकर रह रहा है। सुष्मिता अपने भाई से मिलने उसके यहां आई हुई थी। 

दोनों भाई बहन रात साढ़े आठ बजे के करीब करनपुर घूमने गए थे। वहां से वे पैदल ही अपने कमरे की तरफ जा रहे थे। वो जैसे ही डीएवी कॉलेज के पास पहुंचे तभी कॉलेज की दीवार भरभरा कर गिर गई जिसकी चपेट में आने से दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने सुष्मिता को मृत घोषित कर दिया। उसके भाई रघुवीर तोमर जो गंभीर रूप से घायल है का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि कॉलेज की दीवार काफी पुरानी थी। मृतका के परिजनों को हादसे के बावत सूचित कर दिया गया है। 




डीएवी कॉलेज की दीवार गिरने से हुई लड़की की मौत पर छात्र संगठनों ने देर रात कॉलेज में प्रदर्शन करते हुए प्राचार्य कार्लायल व मुख्य गेट के आगे नारेबाजी करते हुए प्राचार्य से इस्तीफे की मांग की।

छात्रों का आरोप है कि दीवार काफी समय से जर्जर हाल में थी। हमने इसको ठीक करने के लिए डेढ़ महीने पहले ही कॉलेज प्रशासन को बताया था, लेकिन कॉलेज प्रशासन की ओर से इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। 

कॉलेज प्रशासन की घोर लापरवाही की वजह से ही यह हादसा हुआ है। छात्रों ने चेतावनी देते हुए कहा कि संबंधित शिक्षकों व अधिकारीयों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई या प्राचार्य की ओर से इस्तीफा नहीं दिया गया तो वह उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *