परीक्षा (EXAM)





DEHRADUN :
प्रदेश में सरकारी विद्यालयों के बच्चों के लिए एक अच्छी खबर हैं। अब कक्षा तीन से कक्षा 12 वीं तक के विद्यार्थियों को प्रत्येक माह होने वाली मासिक परीक्षा के स्थान पर साल में देनी होगी केवल चार परीक्षाएं। दो परीक्षा अर्धवार्षिक परीक्षा से पहले और दो इसके बाद होगी।  

इस संबंध में शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने परीक्षा कार्यक्रम जारी करते हुए  प्रदेश के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि कक्षा तीन से पांचवीं तक के छात्रों की मई माह में पहली इकाई परीक्षा तथा अगस्त माह में दूसरी इकाई परीक्षा होगी। अक्टूबर माह में होने वाली अर्धवार्षिक परीक्षा के बाद नवंबर माह में तीसरी और दिसंबर माह में चौथी इकाई परीक्षा होगी। 




इसी प्रकार छटीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों की भी अर्द्धवार्षिक परीक्षा से पहले मई व अगस्त में परीक्षा होगी, जबकि अन्य दो परीक्षाएं नवंबर व दिसंबर माह में होगी।

वहीं, कक्षा 11वीं एवं 12 वीं के विद्यार्थियों की पहली परीक्षा जुलाई एवं दूसरी परीक्षा अगस्त में होगी। अक्तूबर में अर्द्धवार्षिक परीक्षा के बाद तीसरी परीक्षा नवंबर व चौथी दिसंबर में होगी। शिक्षा निदेशक ने निर्देश में अधिकारियों को कहा है कि मासिक, अर्द्धवार्षिक व वार्षिक परीक्षाएं तय समय पर ही कराई जाएं।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *