उत्तरकाशी

Tunnel collapse in Uttarkashi : दिवाली के दिन उत्तरकाशी से एक बड़े हादसे की सूचना आ रही है। यहां यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन टनल के देर रात टूटने से लगभग 36 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि इस टनल का निर्माण नवयुगा कंपनी द्वारा किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से राहत और बचाव दलों को दुर्घटना स्थल के लिए भेज गया है। एनडीआरएफ की टीम द्वारा बचाव कार्य जारी है।

जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार सुबह 5:00 बजे हुआ। सिलक्यारा की ओर सुरंग के द्वार से 200 मीटर की दूरी पर यह भूस्खलन हुआ है, जबकि जो मजदूर काम कर रहे थे वो वाहन द्वार के 2800 मीटर अंदर हैं। 

टनल में दिन रात काम चल रहा है। इसके निर्माण में अलग अलग शिफ्ट में करीब एक हजार मजदूर काम कर रहे थे। साढ़े चार किमी लंबी सुरंग का केवल 500मीं. का निर्माण शेष रह गया था, जिसे फरवरी 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था।

मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है एनडीआरफ एसडीआरएफ पुलिस फायर ब्रिगेड आदि के दस्ते राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

एडीजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमान ने बताया कि अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल पुलिस बल के साथ मौके पर बचाव कार्य में लगे हैं। 

आलवेदर रोड प्रोजेक्ट के तहत तैयार की जा रही सुरंग की लंबाई 4.5 किमी है। इसमें से चार किमी तक निर्माण पूरा कर लिया गया है। पहले सुरंग निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य सितंबर 2023 था, लेकिन अब मार्च 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *