पिथौरागढ़ में कार खाई में गिरी





पिथौरागढ़ :
कनालीछीना मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में पितापुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कार पिथौरागढ़ से कनालीछीना के सतगढ़ गांव जा रही थी जिसमें तीन लोग बैठे हुए थे। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और खाई से बमुश्किल लोगों को निकालकर रोड पर लाए। लेकिन तब तक कार सवार तीनों लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी और शवों का पंचनामा कर अस्पताल में भेज दिया। 

इस दर्दनाक हादसे में जान गंवा चुके लोगों के घरों और पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों की पहचान हरीश कापड़ी (52) उनके पुत्र शुभम कापड़ी (29) निवासी सतगढ़ और रोहित बोनाल निवासी धारचूला के रूप में हुई है। 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *