उद्योगपति विंडलास गिरफ्तार




देहरादून :
CBI ने धोखाधड़ी और जालसाजी के एक मामले में बृहस्पतिवार को उद्योगपति सुधीर विंडलास को उनके साथियों समेत गिरफ्तार किया है। विंडलास पर राजपुर में कीमती जमीनों के फर्जी कागजात बनाकर धोखाधड़ी से अन्य कारोबारी को बेचने का आरोप है। इस साल की शुरुआत में सरकार की संस्तुति पर सीबीआई ने धोखाधड़ी के मामले में विंडलास समेत 20 लोगों के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज किए थे।

गौरतलब है कि जनवरी 2022 में देहरादून के एक कारोबारी ने राजपुर थाने में सुधीर विंडलास और उनके परिजनों व कर्मचारियों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज कराए थे। आरोप था कि विंडलास ने जमीनों के फर्जी दस्तावेज बनाकर उन्हें बेचा है। इसमें कई मृत लोगों को भी जिंदा दर्शाया गया था। इसके बाद एक मुकदमा पूर्व सैन्य अधिकारी ने दर्ज कराया।




विंडलास पर इनकी जमीन हथियाने का भी आरोप है। इसी तरह का एक मुकदमा 2018 में भी   उद्योगपति विंडलास के खिलाफ दर्ज किया गया था। शुरूआत में इन सभी मुकदमों की जांच जिला पुलिस कर रही थी। किन्तु पीड़ित पक्ष जिला पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं था। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने सरकार से सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी। सरकार ने गहन विचार कर इन मुकदमों को सीबीआई को ट्रांसफर करने की संस्तुति कर दी।

जांच के दौरान सीबीआई ने उनके घर, ठिकानों और संस्थान पर भी छापे मारे। इसी बीच बृहस्पतिवार शाम को उद्योगपति सुधीर विंडलास, रवि दयाल व दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी आरोपियों को शुक्रवार को सीबीआई स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *