पौड़ी कोटद्वार


कोटद्वार : धोखाधड़ी की एक शिकायत मिलने पर पौड़ी पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से 2 एटीएम कार्ड, नकदी व एक कार बरामद की गई है। 

20 जनवरी को चमोली कॉलोनी गाडीघाट कोटद्वार निवासी श्रीमती शिवानी डबराल ने कोतवाली कोटद्वार में अपने खिलाफ हुई धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करते हुए उनके खाते से दस हजार रुपये की धनराशि निकाल दी गई है।




पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे ने उक्त घटना पर संज्ञान लेते हुए अभियोग के सफल निस्तारण करने के साथ साथ अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करने के निर्देश दिए। गठित पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों के बाद खुर्जा नगर बुलन्दशहर निवासी अभियुक्त कैलाश कुमार पुत्र जगदीश सिंह, पंकज कुमार पुत्र सत्यदेव सिंह व भबोकरा गौतम बुद्ध नगर निवासी अंकुर उर्फ सागर पुत्र सतपाल सिंह को लालपानी कोटद्वार से 2 एटीएम कार्ड, 2500 रुपए और एक कार के साथ गिरफ्तार किया गया। जबकि दो अभियुक्त फरार हो गए। फरार अभियुक्तों में ग्राम भबोकरा थाना जेवर जिला गौतम बुद्ध नगर निवासी अंकित पुत्र किरणपाल सिंह व विपिन पुत्र जीतपाल सिंह शामिल हैं। 

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयपाल सिहं चौहान, प्रधुमन सिंह नेगी, मेहराजुद्दीन, नापु0 करण यादव, हेमन्त कुमार, चन्द्रपाल, दीपक कुमार, अमरजीत साईबर सैल व हरीश शामिल थे।

             




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *